Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया-3' रिलीज काे तैयार

फिल्म भूल भुलैया-3 में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी एक साथ नजर आएंगे। दर्शक इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

31 Aug 2024

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया-3' रिलीज काे तैयार

अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया-3' की घोषणा के बाद से ही दर्शक बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन एक बार फिर रूह बाबा के किरदार से फैन्स का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के टीजर और रिलीज को लेकर एक्टर कार्तिक आर्यन ने बड़ा अपडेट दिया है।

फिल्म भूल भुलैया-3 में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी एक साथ नजर आएंगे। दर्शक इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया के टीजर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कार्तिक आयरन ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की और कहा कि फिल्म का टीजर जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया-2' वर्ष 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। तभी से इस फिल्म के तीसरे पार्ट यानी 'भूल भुलैया-3' की डिमांड हो रही थी। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया-3' इस दिवाली रिलीज होगी। भूल भुलैया-3 के बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा कि, 'मैं दिवाली पर भूल भुलैया-3 के स्क्रीन पर आने को लेकर काफी उत्साहित हूं।'

हाल ही में एक इवेंट में एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया-3 काे लेकर कहा कि फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि टीज़र देखने के लिए प्रशंसकों का इंतज़ार जल्द ही खत्म हो जाएगा। कार्तिक ने कहा, "फिल्म का टीजर कुछ ही दिनों में फैंस के सामने आ जाएगा। फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है, इसलिए मैं काफी उत्साहित हूं। टीजर बहुत अच्छा बनाया गया है।"

कार्तिक आर्यन ने कहा, "पूरी टीम ने फिल्म देखी है और हर कोई इसे लेकर बहुत खुश और सकारात्मक है। फिल्म काे अंतिम रूप दिया जा रहा है और भूल भुलैया- 3 का टीज़र, ट्रेलर और गाने जल्द ही सामने आएंगे। पहले फिल्म का टीज़र होगा कुछ ही दिनों में आप सभी के लिए ट्रेलर, गाने और फिर फिल्म उपलब्ध होगी।'' कार्तिक के इस अपडेट के बाद इस फिल्म काे लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया-3' रिलीज काे तैयार
फिल्म भूल भुलैया-3 में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी एक साथ नजर आएंगे। दर्शक इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News