अर्नव डागा ने साल्टलेक स्टेडियम, राइटर्स बिल्डिंग, शाहिद मीनार, सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च बनाये है। जिन्हें बनाने में उन्हें कुल 41 दिनों का समय लगा और लगभग 1.5 लाख ताश के पत्तों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा भी उन्होंने और भी कई संरचना की है।
सभी के पास कुछ न कुछ हुनर होता है। लेकिन कुछ हुनर बहुत ही आश्चर्य चकित करने वाले होते है। कक्षा 9वी के छात्र अर्नव डागा (15) ने ताश के पत्तो से सिटी ऑफ जॉय के कई स्मारक बनाएं है। उन्होंने साल्टलेक स्टेडियम, राइटर्स बिल्डिंग, शाहिद मीनार, सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च बनाये है। जिन्हें बनाने में उन्हें कुल 41 दिनों का समय लगा और लगभग 1.5 लाख ताश के पत्तों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा भी उन्होंने और भी कई संरचना की है।
अर्नव डागा ने बताया कि जब वो केवल 8 वर्ष के थे, तभी उन्होंने कार्टून नेटवर्क में ऐसे कार्यक्रम देखा था। जिसके बाद से ही उनकी दिलचस्पी बढ़ी। जैसे- जैसे वो बड़े होते गए वैसे- वैसे उन्होंने इसके बारे में और भी जाना, कभी वो यूट्यूब से मदद लेकर तो कभी खुद की सोच बूझ से ताश के पत्तों से कई चीज़े बनाते गए।
पहले उन्होंने छोटे छोटे चीज़े बनाने शुरू किए जिसके बाद उन्होंने धीरे- धीरे अपने रुचि को आगे बढ़ते हुए बड़े बिल्डिंग बनाने शुरू किए। उन्हें बीच- बीच में कई मुश्किलें भी आया करती है। जैसे कि एक बार संरचना करने के बाद, किसी कारणवश गिर पड़ती है । जिसके बाद उन्हें फिर उसे बहुत ही एकाग्रता से बनाना पड़ता है।
बता दे कि जितने भी स्मारक बनाये गए है उसमें किसी भी प्रकार के गोंद या सेलोटेप के इस्तेमाल नहीं किये गए है। सभी ताश के पत्ते एक दूसरे के संतुलन पर रख कर तैयार किये गए हैं।अर्नव डागा के इस हुनर को गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने का अनुरोध भी किया गया है।