Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर में उत्पात मचाने के मामले में अब तक 9 गिरफ्तार

कोलकाता स्थिति आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कल देर रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 9 आरोपी अब तक गिरफ्तार किये गए हैं।

15 Aug 2024

आरजी कर में उत्पात मचाने के मामले में अब तक 9 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थिति आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कल देर रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की। इसी अस्पताल में पिछले सप्ताह एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। डॉक्टर की रेप और हत्या की इस घटना के विरोध के बीच आधी रात को यह तोड़फोड़ हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 9 आरोपी अब तक गिरफ्तार किये गए हैं।

पुलिस के अनुसार, लगभग 40 लोगों का समूह कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों के रूप में अस्पताल परिसर में घुसा, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। उसने बताया कि इस घटना में एक पुलिस वाहन और मौके पर मौजूद कुछ दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि हिंसा में कुछ पुलिस अधिकारी घायल भी हुए हैं।

‘रीक्लेम द नाइट’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन रात 11 बजकर 55 मिनट पर शुरू हुए। सोशल मीडिया के जरिए जोर पकड़ने वाला यह अभियान कोलकाता के कई ऐतिहासिक स्थलों सहित छोटे शहरों और बड़े शहरों के प्रमुख क्षेत्रों में फैल गया।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर में उत्पात मचाने के मामले में अब तक 9 गिरफ्तार
Kolkata, RG Kar Hospital, Sexual Assault, Vandalism, Kolkata Police





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News