Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

5.31 लाख एंड्रॉइड यूजर्स ने डाउनलोड किया कोलकाता मेट्रो का मोबाइल एप्लीकेशन

प्रवक्ता ने बताया कि नौ हजार आईओएस यूजर्स ने भी इस ऐप को डाउनलोड किया है, जिसे आईओएस प्लेटफॉर्म पर 22 मार्च, 2024 को लॉन्च किया गया था।

15 Jul 2024

5.31 लाख एंड्रॉइड यूजर्स ने डाउनलोड किया कोलकाता मेट्रो का मोबाइल एप्लीकेशन

कोलकाता, 15 जुलाई (हि.स.)। कोलकाता में एयरपोर्ट की तरह सुविधाओं से लैस ईस्ट वेस्ट मेट्रो की शुरुआत के बाद अब यह तकनीक के साथ कदमताल भी करने लगा है। दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर कोलकाता मेट्रो ने भी अपना मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है जिसे हाल में बड़े पैमाने पर लोगों ने डाउनलोड भी किया है। मेट्रो रेलवे के प्रवक्ता कौशिक मित्रा ने सोमवार को बताया कि 'मेट्रो राइड कोलकाता ऐप' को इसके लॉन्च के बाद से 5.31 लाख से अधिक एंड्रॉइड फोन यूजर्स ने डाउनलोड किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि नौ हजार आईओएस यूजर्स ने भी इस ऐप को डाउनलोड किया है, जिसे आईओएस प्लेटफॉर्म पर 22 मार्च, 2024 को लॉन्च किया गया था।

उन्होंने कहा, "12 जुलाई, 2024 तक, 5.31 लाख से अधिक एंड्रॉइड यूजर्स ने पांच मार्च, 2022 को लॉन्च होने के बाद से इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया है। इसी तरह, नौ हजार से अधिक आईओएस यूजर्स ने इसे एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया है।"

उन्होंने कहा, "यह कोलकाता मेट्रो के इतिहास में एक रिकॉर्ड है क्योंकि ऐप लॉन्च के दो साल बाद, अधिक से अधिक यात्री इस ऐप से परिचित हो रहे हैं और इसे डाउनलोड कर रहे हैं। मेट्रो अधिक डिजिटल-फ्रेंडली हो रही है ताकि यात्रियों को हर काम के लिए बुकिंग काउंटर तक जाने की परेशानी से बचाया जा सके और मोबाइल के माध्यम से काम किया जा सके।"

उन्होंने कहा कि इस ऐप को डाउनलोड और उपयोग करने के तरीके पर विशेष प्रचारात्मक फिल्में मेट्रो स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर लगे टेलीविजन स्क्रीन पर दिखाई जा रही हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News