Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

रांची के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की छुट्टी दो मार्च तक रद्द

ट्रैफिक एसपी के ऑफिस से शनिवार रात जारी आदेश में कहा गया है कि अगर पहले से किसी पदाधिकारी या कर्मी ने पहले से अवकाश ले रखा है, तो उनका अवकाश भी स्थगित किया जाता है।
 

18 Feb 2024

रांची के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की छुट्टी दो मार्च तक रद्द

रांची। राजधानी रांची में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियों को दो मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है। रांची के ट्रैफिक एसपी कार्यालय की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।

ट्रैफिक एसपी के ऑफिस से शनिवार रात जारी आदेश में कहा गया है कि अगर पहले से किसी पदाधिकारी या कर्मी ने पहले से अवकाश ले रखा है, तो उनका अवकाश भी स्थगित किया जाता है।

एसपी कार्यालय के अनुसार 23 फरवरी से 27 फरवरी तक धुर्वा के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) में भारत और इंग्लैंड के बीच इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसके साथ ही 23 फरवरी से दो मार्च तक झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुलाया गया है। इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों, कर्मियों के अवकाश को रद्द कर दिया गया है। ट्रैफिक एसपी ने कहा है कि विशेष परिस्थिति में पुलिस अधीक्षक (यातायात) की ओर से छुट्टी को मंजूरी दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में आठ फरवरी से बजट सत्र बुलाया गया था। लेकिन, तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपाई सोरेन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चूंकि, 16 फरवरी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ था, इसलिए आठ फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र नहीं हो पाया। अब सरकार ने 23 फरवरी से दो मार्च तक बजट सत्र बुलाने का फैसला किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News