Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सत्ता में आए तो करवाएंगे जातिगत जनगणना: राहुल गांधी

मोदी सरकार इन्हें सम्मान देने की बात करती है लेकिन कांग्रेस इन्हें सत्ता में हिस्सेदारी देने की बात कर रही है। यह अब उनके लिए एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि जीवन का मिशन बन गया है।

22 May 2024

सत्ता में आए तो करवाएंगे जातिगत जनगणना: राहुल गांधी

चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की मांग को दोहराते हुए कहा है कि भारत में 90 प्रतिशत दलित, आदिवासी और पिछड़े हैं। मोदी सरकार इन्हें सम्मान देने की बात करती है लेकिन कांग्रेस इन्हें सत्ता में हिस्सेदारी देने की बात कर रही है। यह अब उनके लिए एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि जीवन का मिशन बन गया है।

राहुल गांधी बुधवार की शाम पंचकूला में समु्रद्ध भारत फाउंडेशन कीे ओर से आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान केवल किताब नहीं बल्कि ट्रांसफर ऑफ पावर है। इस देश में 90 फीसदी दलित, आदिवासी, ओबीसी हैं लेकिन देश के नेरेटिव में उनकी कोई हिस्सेदारी नहीं है। हर फ्रंट पर केवल दस प्रतिशत लोग ही मौजूद हैं। राहुल गांधी ने मीडिया के एक वर्ग की आलोचना करते हुए कहा कि मीडिया के एजेंडे आज किसान, मजदूर, नाई, बड़ई, सफाई कर्मचारी सब बाहर हो चुके हैं।

देश के सिस्टम से 90 प्रतिशत को बाहर किया जा रहा है, जबकि इन्हीं के नाम पर सब योजनाएं बनाई जाती हैं। आज मंचों पर भारत की बात होती है और 90 प्रतिशत की भागेदारी नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि कांगेस की सरकार सत्ता में आने पर सबसे पहले जातिगत जनगणना करवाई जाएगी। इसके बाद यह सर्वे किया जाएगा कि देश की न्याय व्यवस्था में इन 90 प्रतिशत की कितनी भागेदारी है। इसके बाद देश का इकनॉमिक फाइनेंशयल सर्वे करवाकर यह पता करेंगे कि आर्थिक रूप से यह 90 प्रतिशत भारत कितना मजबूत है।

राहुल गांधी ने कहा कि संविधान को बचाने की लड़ाई 50 साल की नहीं हजारों साल पुरानी है। उन्होंने सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए हुए संविधान पैरोकारों द्यह्य से कहा कि पिछले दस वर्षों से भारत के जिस हिस्से को अनदेखा करके केवल दस प्रतिशत लोगों को भारत माना जा रहा है वह मिलकर अगले बीस साल का ऐसा विजन बनाएं जिसमें 90 प्रतिशत भारत की भागेदारी हो। इस काम को एक मिशन की तरह लिया जाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News