Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

संसद तब भी चली थी, अब भी चलेगी: लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा में आज शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन के बीच में कूदकर हंगामा करने लगे। उन्होंने अपने जूतों से कुछ निकालकर सदन में पीले और हरे रंग का धुआं भी किया। वे तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगा रहे थे। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। उनके हंगामे के चलते कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

13 Dec 2023

संसद तब भी चली थी, अब भी चलेगी: लोकसभा अध्यक्ष

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ने बुधवार को सदन के सदस्यों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए जानकारी दी कि सदन के अंदर दो लोगों द्वारा फैलाया गया धुआं खतरनाक नहीं था। उन्होंने सदस्यों को यह भी आश्वासन दिया कि वे सबसे अलग से बातचीत कर उनके सुझाव लेंगे कि कैसे सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

लोकसभा में आज शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन के बीच में कूदकर हंगामा करने लगे। उन्होंने अपने जूतों से कुछ निकालकर सदन में पीले और हरे रंग का धुआं भी किया। वे तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगा रहे थे। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। उनके हंगामे के चलते कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

इसके बाद दो बजे दोबारा लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई । लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों को सूचित किया कि जांच करा ली गई है और धुआं सामन्य है। इसमें खतरा नहीं है। वे सभी को आश्वासन देेते हैं कि पूरी जांच होने के बाद सदन को जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान विपक्षी सांसदों ने अपनी बात रखनी चाही। उनकी सुरक्षा चिंताओं पर अध्यक्ष बिरला ने उन्हें आश्वासन दिया और कहा कि यह सदन चलना चाहिए। संसद हमले के बाद भी यह सदन चला था। वे सभी सांसदों की सुरक्षा चिंताओं पर अलग से बातचीत करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News