Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मप्र के राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 की मौत, 40 घायल

ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले थे और बारात लेकर राजगढ़ जिले के कुलामपुरा गांव आ रहे थे।

03 Jun 2024

 मप्र के राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 की मौत, 40 घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार रात बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है। हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले थे और बारात लेकर राजगढ़ जिले के कुलामपुरा गांव आ रहे थे।

हादसा रविवार रात को करीब साढ़े नौ बजे राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पिपलोदी के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोतीपुरा से तातूड़िया परिवार की एक बारात बारात ट्रैक्टर-ट्रॉली से राजगढ़ जिले के देहरीनाथ ग्राम पंचायत के गांव कुलामपुरा आ रही थी। इसी दौरान खामखेड़ा से कुछ दूर पिपलौदी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी और पलट गई। हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 70 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाला। साथ ही प्रशासन को भी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। घायलों को घटनास्थल से अस्पताल लाने के लिए सात से अधिक एबुलेंस को मौके पर भेजा गाय। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, एसडीएम गुलाबसिंह बघेल सहित आला अधिकारी जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों से हादसे को लेकर जानकारी ली। देर रात राज्य मंत्री नारायण सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और उनके इलाज के निर्देश दिए।

कलेक्टर दीक्षित ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से हादसा हुआ है। ट्रैक्टर सवार लोग बारात के रूप में राजस्थान से राजगढ़ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हुई है और करीब 40 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को भोपाल रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि बारात झालावाड़ जिले के मोतीपुरा गांव से मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुमालपुर गांव आ रही थी। हम झालावाड़ पुलिस के संपर्क में है। वहां की पुलिस की एक टीम भी यहां आ रही है।हादसा कितना भयावह था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रॉली पूरी उल्टी हो गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए। मौत उनकी हुई जो ट्रॉली के नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला, लेकिन जो लोग पूरी तरह दबे थे, उन्हें जेसीबी की मदद से ट्राली उठाकर निकाला गया। बारात में शामिल ममता नाम की महिला ने बताया कि बारात राजस्थान के मोतीपुरा से आ रही थी। ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद लोग उसके नीचे दब गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से लोगों को निकाला गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ के पिपलोदी में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News