Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

मप्र विस चुनावः प्रियंका के दमोह दौरे पर शिवराज का तंज, कहा- फिर सज गई झूठ की दुकान

प्रियंका के दमोह दौरे के लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस और प्रियंका पर हमला बोलते हुए उनसे कुछ तीखे सवाल पूछे हैं।

28 Oct 2023

मप्र विस चुनावः प्रियंका के दमोह दौरे पर शिवराज का तंज, कहा- फिर सज गई झूठ की दुकान

भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर दमोह पहुंचीं। यहां उन्होंने जिले की चारों विधानसभा सीटों से कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका के दमोह दौरे के लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस और प्रियंका पर हमला बोलते हुए उनसे कुछ तीखे सवाल पूछे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि आज फिर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान सज रही है। आज फिर प्रियंका आई हैं। मैं सबसे पहले तो प्रियंका से यही सवाल पूछना चाहता हूं कि भगवान राम और भगवान राम के मंदिर से आपको तकलीफ क्या है? कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को शिकायत की है कि भगवान राम के मंदिर के फोटो होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, वह निकाले जाएं। महाकाल के चित्र लगे हैं, वह निकालो। राम तो रोम-रोम में बसे हैं, कभी आप (कांग्रेस) राम को काल्पनिक बताते थे। भगवान श्रीराम करोड़ों करोड़ लोगों के आराध्य हैं। भगवान राम के बिना इस देश का काम नहीं हो सकता। कभी कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे। अब तो तारीख पता है 22 जनवरी, अब भव्य और दिव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री के हाथों मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। महाकाल महालोक बना, आपने झूठे आरोप लगा दिए। आखिर महाकाल से चिढ़ क्या है आपको?

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के लोग होर्डिंग उतरवाने की बात करते हैं। राम हों, भगवान महाकाल हो, यह कहीं से नहीं हटाए जा सकते, लेकिन कांग्रेस बताए कि उसका दृष्टिकोण क्या है? पहले किए वादे पूरे नहीं किए, फिर ले आए झूठ का महा वचन पत्र। मैडम प्रियंका नई-नई बातें करने आ गईं। झूठ का महावचन पत्र फिर दे दिया कांग्रेस ने। मैं आज फिर पूछ रहा हूं। साहस है तो जवाब दें।

चौहान ने कहा कि गरीब बैगा, भारिया, सहरिया बहनों को जो 1000 रुपये देते थे, कमलनाथ ने उसे क्यों बंद किया? संबल योजना क्यों बंद की? गरीब बहन के पैसे देना बंद कर दिए? बेटा बेटा-बेटी के जन्म के 12000, बच्चों के लैपटॉप क्यों बंद कर दिए? बेटियों की शादी के क्यों पैसे नहीं दिए? तीर्थ दर्शन योजना क्यों बंद की? किसान सम्मान निधि की राशि के लिए किसानों की लिस्ट क्यों नहीं भेजी? गरीबों के मकान जो प्रधानमंत्री जी ने भेजे थे, वापस क्यों कर दिए? प्रियंका जी, जवाब देना पड़ेगा, कमलनाथ ने दो लाख से ज्यादा मकान वापस कर दिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक और बड़ा अपराध किया, 2019 में जल जीवन मिशन लागू हुआ। हर गांव में हर घर में टोटी वाला नल लगाकर जल देने के लिए आपने महिलाओं के साथ अन्याय किया। जल जीवन मिशन शुरू ही नहीं किया और फिर कह रहे हैं। आपने कहा था कि बेरोजगारी भत्ता देंगे, 4000 का एक पैसा भी दिया युवाओं को, फिर ठगने आ रहे हो। सबका कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन वो भी नहीं किया। पहले कांग्रेस को यह स्वीकार करना चाहिए कि उसने जो वचन पत्र दिया था, वह झूठा था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News