Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

इंदौर बावड़ी हादसा : अब तक 13 की मौत, 17 को बचाया गया

आशंका है कि अभी भी कुछ लोग बावड़ी में फंसे हुए हैं।

30 Mar 2023

इंदौर बावड़ी हादसा : अब तक 13 की मौत, 17 को बचाया गया

इंदौर। शहर के श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर गुरुवार को बावड़ी की छत धंसने की घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। बावड़ी में 30 से अधिक लोग गिरे थे, जिनमें से 11 लोगों के शव निकाले गए, जबकि पुलिस ने रस्सियों की मदद से 19 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया था, जिनमें से दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। करीब 40 फीट गहरी बावड़ी में चार से पांच फीट पानी है। नगर निगम तीन पम्प की मदद से पानी निकाल रहा है। आशंका है कि अभी भी कुछ लोग बावड़ी में फंसे हुए हैं। पानी निकालने के बाद दोबारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा की घोषणा की है। प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शहर के सपना संगीता रोड पर स्नेह नगर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हवन के दौरान हादसा हुआ। यहां 25 से ज्यादा लोग बावड़ी की छत पर बैठे थे। तभी ज्यादा वजन होने की वजह से उसकी छत टूट गई और लोग नीचे गिर गए। गिरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी थीं। पुलिस और श्रद्धालुओं ने रस्सियों से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अधिकारी और बचाव व राहत कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी. के अनुसार बावड़ी से अब तक 11 शव निकाले गए हैं, जबकि 19 लोगों को घायल हालत में निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस तरह अब तक इस हादसे में हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में पुरानी बावड़ी के धंस जाने से लोगों की असामयिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि है यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अनेक प्रयासों के बाद कुछ नागरिकों को बचाया नहीं जा सका। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में दिवंगत लोगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की जाएगी। घायलों के नि:शुल्क उपचार के साथ 50 हजार प्रति घायल को राशि प्रदान की जाएगी।

गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बावड़ी से 11 शव निकाले गए, जिनमें से 10 महिलाओं के हैं। अभी तक हादसे में हम 13 लोगों को खो चुके हैं। मौके पर प्रशासन रेस्क्यू कार्य में जुटा हुआ है। हादसे की जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं। जिन लोगों का बचाव किया गया है, उनका इलाज किया जा रहा है।

हादसे में मरने वालों में अब तक 11 की पहचान हुई है। इनमें लक्ष्मी (70) पत्नी रतीलाल पटेल निवासी पटेल नगर, इंद्र कुमार (53) पुत्र थामावदास हरवानी निवासी साधु वासवानी नगर, भारती कुकरेजा (58) पत्नी परमानंद कुकरेजा निवासी साधु वासवानी नगर, जयवंती (84) पत्नी परमानंद खूबचंदानी निवासी स्नेह नगर, दक्षा पटेल (60) पत्नी लक्ष्मीकांत पटेल निवासी पटेल नगर, मधु (48) पत्नी राजेश भम्मानी निवासी सर्वोदय नगर, मनीषा मोटवानी पत्नी आकाश मोटवानी निवासी साधु वासवानी नगर, गंगा पटेल (58) पत्नी गगन दास निवासी पटेल नगर, कनक पटेल (32) निवासी पटेल नगर, पुष्पा पटेल (49) निवासी पटेल नगर और भूमिका खानचंदानी (31) निवासी पटेल नगर शामिल हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News