Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ठाणे और पालघर जिले में भारी बारिश में फंसे 60 लोगों को एनडीआरएफ ने बचाया

जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से ठाणे जिले की शहापुर तहसील के गांव जलमग्र हो गए हैं। यहा की बाभली नदी में बाढ़ आ गई है और बाढ़ का पानी शहापुर शहर में घुस गया है।

07 Jul 2024

ठाणे और पालघर जिले में भारी बारिश में फंसे 60 लोगों को एनडीआरएफ ने बचाया

मुंबई। मुंबई से सटे ठाणे और पालघर जिले में रविवार को भारी बारिश की वजह से फंसे 60 लोगों को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने बचा लिया है। इनमें ठाणे में जलमग्न रिसॉर्ट से 49 लोगों और पालघर में 16 ग्रामीणों को बचाया गया है। पालघर और ठाणे जिले में जलभराव वाले इलाकों में अब भी राहत और बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से ठाणे जिले की शहापुर तहसील के गांव जलमग्र हो गए हैं। यहा की बाभली नदी में बाढ़ आ गई है और बाढ़ का पानी शहापुर शहर में घुस गया है। इसी वजह से शहापुर के एक रिसॉर्ट में 49 लोग फंस गए थे। रिसॉर्ट में फंसे लोगों को नावों और लाइफ जैकेट का इस्तेमाल कर बचा लिया गया है। इसी तरह, पालघर जिले में दोपहर में एनडीआरएफ और दमकलकर्मियों ने 16 ग्रामीणों को बचाया गया।

पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि वसई के साईवान के चालीसपाड़ा इलाके में ग्रामीणों का एक समूह अचानक आई बाढ़ के पानी में फंस गया था। इसकी सूचना मिलते ही आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एनडीआरएफ और स्थानीय अग्निशमन दल को मौके पर भेजा गया और दो घंटे में ग्रामीणों (जिनमें आठ महिलाएं थीं) को सुरक्षित निकाल लिया गया। जलभराव वाले इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है।

एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मानसून की तैयारियों के तहत एनडीआरएफ की टीमों को मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के कुछ हिस्सों में तैनात किया गया है। मुंबई, ठाणे, पालघर, सातारा, सांगली और कोल्हापुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में 32 से 35 कर्मियों वाली 13 टीमें तैनात की गई है। इसी तरह पांच टीमें पुणे स्थित एनडीआरएफ मुख्यालय में तैनात की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News