Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत, 7 झुलसे

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेज बारिश के साथ जिले में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। झुलसे लोगों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।

27 Jul 2023

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत, 7 झुलसे

मुंबई। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेज बारिश के साथ जिले में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। झुलसे लोगों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार पिछले 24 घंटों में चंद्रपुर जिले में चार स्थानों पर बिजली गिरने से पांच महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और सात महिलाएं जख्मी हुईं है। जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर सिंदेवाही तहसील के देलान्वादी गांव में बुधवार को धान के खेत में काम कर रही 45 और 47 साल की दो महिलाओं की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में 33 वर्षीय एक महिला झुलस गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह ब्रह्मपुरी तहसील के बेतला गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 35 वर्षीय एक महिला और कोरपना तहसील में एक किसान की जान चली गई। गोंदपीपरी तहसील में आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पोभूर्णा तहसील के वेलवा माल गांव में एक खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक अन्य महिला की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। जिलाधिकारी की टीम इन सभी घटनास्थलों का मुआयना कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News