Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अजीत पवार ने महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के लिए नाना पटोले को जिम्मेदार ठहराया

इस्तीफा देने के बाद पटोले ने इसकी जानकारी तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित अन्य नेताओं को दी थी।

12 May 2023

अजीत पवार ने महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के लिए नाना पटोले को जिम्मेदार ठहराया

मुंबई। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने कहा कि महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले जिम्मेदार हैं। नाना पटोले ने विधानसभा अध्यक्ष का इस्तीफा देते समय महाविकास आघाड़ी के सहयोगी दलों को विश्वास में नहीं लिया था। इस्तीफा देने के बाद पटोले ने इसकी जानकारी तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित अन्य नेताओं को दी थी।

अजीत पवार ने शुक्रवार को पुणे में पत्रकारों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सभी को सबक लेना चाहिए। इस फैसले में कहा गया है कि उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था, इसलिए पूर्व स्थिति बरकरार नहीं रखी जा सकती है। अजीत पवार ने कहा कि उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर कई बार चर्चा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि नाना पटोले को विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। नाना पटोले के इस्तीफा देने के बाद अध्यक्ष पद काफी समय तक रिक्त रखा गया था। अगर नाना पटोले अध्यक्ष पद पर रहते तो वे तत्काल 16 विधायकों को निलंबित कर देते, तो मामला यहां पहुंचता ही नहीं। अजीत पवार ने कहा कि वर्तमान समय में दलबदल कानून बेमतलब साबित हो रहा है। इसी वजह से देश में कई जगहों पर इस तरह की घटना हो रही है।

दूसरी ओर, महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने ठाणे जिले में शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला भ्रम फैलाने वाला है। कोर्ट ने सारी प्रक्रिया को गलत बताया है और यह भी कहा है उद्धव ठाकरे को इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। राज ठाकरे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना अध्यक्ष को मान्यता दी है, जबकि चुनाव आयोग अलग निर्णय ले चुका है। चुनाव आयोग भी स्वतंत्र संस्थान है और सुप्रीम कोर्ट भी। राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे के बारे में कोई भी बयान देने से मना कर दिया। राज ठाकरे ने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे सावधान रहते, तो यह स्थिति उत्पन्न न होती।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News