Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

महाराष्ट्र: ओल्ड मुंबई-पुणे हाइवे पर बस हादसा, 12 की जान गई, 29 घायल

मुख्यमंत्री शिंदे की प्रत्येक आश्रित को पांच लाख रुपये की मदद देने की घोषणा

15 Apr 2023

महाराष्ट्र: ओल्ड मुंबई-पुणे हाइवे पर बस हादसा, 12 की जान गई, 29 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में ओल्ड मुंबई-पुणे हाइवे पर खोपोली में शनिवार तड़के करीब चार हुए बस हादसे में 12 यात्रियों की जान चली गई। 29 लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत नाजुक है। इसलिए मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। यह सुखकर्ता ट्रैवल्स की बस है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताते हुए प्रत्येक आश्रित को पांच लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला प्रशासन को दुर्घटना के कारणों की जांच कराने का आदेश दिया है।

फडणवीस ने कहा है यह बस पुणे से मुंबई आ रही थी। इसमें कुल 41 लोग थे। यह बस अचानक सड़क से 150 फीट नीचे बोरघाट खाई में गिर गई। रेस्क्यू टीम ने 12 शव और 29 घायलों को निकाल लिया है। घायलों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और 24 पुरुष हैं। 18 का इलाज रबाले के एमजीएम अस्पताल, 10 का खोपोली नगरपालिका अस्पताल और एक घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हाइवे ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक तानाजी चिखले ने बताया कि इस बस से गोरेगांव के प्रभु वादक समूह के लोग पुणे से मुंबई लौट रहे थे। अब तक एक मृतक की पहचान जुई सावंत (15 ) के रूप में की गई है। अन्य को पहचानने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पांच घायलों की भी पहचान नहीं हो सकी है। बाकी घायलों में नम्रता रघुनाथ ( 29), चंद्रकांत महादेव गुडेकर( 29), तुषार चंद्रकांत गावड़े ( 22), हर्ष अर्जुन फाल्के (19), महेश हीरामन म्हात्रे ( 20 ),लवकुश रंजीत कुमार प्रजापति (16 ),आशीष विजय गौरव (19), सन्नी ओमप्रकाश राघव (21),यश अनंत सकपाल (19),वृषभ रवींद्र थोरवे (14 ),शुभम सुभाष गुडेकर , जयेश तुकाराम नारलकर (24),विशाल अशोक विश्वकर्मा (23),रुचिका सुनील धुमाने (17),ओम मनीष कदम (18) युसूफ उनेर खान (14),अभिजीत दत्तात्रेय जोशी (20),कोमल बालकृष्ण चिली ( 15),हर्ष वीरेंद्र दुरी (20),ओंकार जितेंद्र पवार (24), दीपक विश्वकर्मा (21), हर्षदा परदेशी, वीर मांडवकर और मोहॉक दिलीप सल्प (18) हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News