Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

रायगढ़ हादसा: तीसरे दिन मिले तीन शव, अब तक 26 लोगों की मौत

रायगढ़ जिले के आपदाग्रस्त इरशालवाड़ी गांव में शनिवार को तीसरे दिन मलबे में दबे तीन और शव मिले हैं। इनमें एक पुरुष का और दो महिलाओं के शव हैं। अब तक इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। 143 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है, जबकि 87 लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

22 Jul 2023

रायगढ़ हादसा: तीसरे दिन मिले तीन शव, अब तक 26 लोगों की मौत

मुंबई। रायगढ़ जिले के आपदाग्रस्त इरशालवाड़ी गांव में शनिवार को तीसरे दिन मलबे में दबे तीन और शव मिले हैं। इनमें एक पुरुष का और दो महिलाओं के शव हैं। अब तक इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। 143 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है, जबकि 87 लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

कोंकण संभागीय आयुक्त डॉ. महेंद्र कल्याणकर के अनुसार भारी बारिश के कारण बुधवार रात रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी में पहाड़ी का हिस्सा धसककर इरसालवाड़ी गांव घरों पर गिर गया था। इसके बाद गुरुवार से यहां पहाड़ी हिस्से के मलवे से लोगों को ढ़ूंढने का काम जारी है। मौके पर जाने का रास्ता न होने की वजह से यहां जेसीबी अथवा पोकलेन नहीं जा सकती है। इसी वजह से मौके पर फावड़े और कुदाल के सहयोग से मलबा बहुत ही सावधानी से हटाया जा रहा है।

मौके पर एनडीआरएफ और सिडको सहित स्वयंसेवी संस्थाओं के लगभग एक हजार लोग राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं। भारी बारिश की वजह से यहां राहत कार्य में अड़चन आ रही है। इरशालवाड़ी गांव में कुल 48 परिवार में 228 लोग रहते थे। इस घटना में बचाए गए लोगों के लिए 60 कंटेनर उपलब्ध कराए गए हैं। मौके पर बचाए गए लोगों के लिए भोजन और अन्य सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। मौके पर मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News