Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

महाराष्ट्र के यवतमाल में वाहन पलटने से 6 लोगों की मौत, 12 घायल

पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर पुसद से भक्तगण पिकअप वाहन से पोहरादेवी मंदिर जा रहे थे। पुसद में बेलगांव के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ जाने से वाहन नाले में गिरकर उलट गया।

16 Jan 2024

महाराष्ट्र के यवतमाल में वाहन पलटने से 6 लोगों की मौत, 12 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में स्थित पूसद इलाके में मंगलवार दोपहर को पोहरादेवी जा रहा पिकअप वाहन अचानक नाले में पलट गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर पुसद से भक्तगण पिकअप वाहन से पोहरादेवी मंदिर जा रहे थे। पुसद में बेलगांव के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ जाने से वाहन नाले में गिरकर उलट गया। इस घटना में ज्योतिबाई नागा चव्हाण (60), उषा विष्णु राठौड़ (50) , पार्वतीबाई रमेश जाधव (55), वसराम देव सिंह चव्हाण (65), लीलाबाई वासराम चव्हाण (60) और सावित्रीबाई गणेश राठौड़ (45) की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में राज राहुल चव्हाण (5), आशा हूल सिंह चव्हाण (50), दर्शन संतोष पवार (7), गणेश राठौड़, प्रथमेश अर्जुन राठौड़ (7) , ज्ञानेश्वर गणेश राठौड़ (25) सहित 12 लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने मौके पर तत्काल पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News