Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आरक्षण की सीमा बढ़ाने से सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान संभव : शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि आरक्षण की सीमा बढ़ाने सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। राज्य सरकार को केंद्र से मिलकर इसका प्रयास करना चाहिए। शरद पवार ने मराठवाड़ा में बारिश न होने से विकट स्थिति को देखते हुए सरकार को मराठवाड़ा इलाके में राजस्व वसूली पर रोक लगाने का सुझाव दिया।

05 Sep 2023

आरक्षण की सीमा बढ़ाने से सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान संभव : शरद पवार

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि आरक्षण की सीमा बढ़ाने सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। राज्य सरकार को केंद्र से मिलकर इसका प्रयास करना चाहिए। शरद पवार ने मराठवाड़ा में बारिश न होने से विकट स्थिति को देखते हुए सरकार को मराठवाड़ा इलाके में राजस्व वसूली पर रोक लगाने का सुझाव दिया।

शरद पवार ने मंगलवार को जलगांव में पत्रकारों को बताया कि मराठा आरक्षण के लिए कई सालों से मराठा समाज की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इतना ही नहीं, यह मामला कोर्ट में लंबित है। पवार ने कहा कि अगर आरक्षण की सीमा बढ़ा दी जाए, तो सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। कुछ लोग ओबीसी कोटे से मराठा समाज को आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। अगर ऐसा किया गया, तो ओबीसी समाज पर अन्याय होगा।

शरद पवार ने कहा कि बारिश नहीं होने से यहां चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। कई जगहों पर दोहरी बुआई की स्थिति पैदा हो गई है। कई गांवों में पीने के पानी की व्यवस्था खराब है। समग्र तस्वीर चिंताजनक है। एक तरफ सूखे की स्थिति है, तो दूसरी तरफ बिजली की कमी है। इतना ही नहीं, फसल बीमा कंपनियों की मनमानी हो रही है। भले ही अभी सूखा घोषित नहीं हुआ हो, लेकिन इसकी तैयारी अभी से करनी होगी। शरद पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री को मराठवाड़ा में पेयजल की आपूर्ति के साथ जानवरों के चारे की आपूर्ति पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News