Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक जेल, तिहाड़ में बीतेगी होली

सिसोदिया को 20 मार्च तक तिहाड़ जेल में रहना होगा। हालांकि, 10 मार्च को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई भी होनी है।

06 Mar 2023

मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक जेल, तिहाड़ में बीतेगी होली

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। शराब घोटाले में गिरफ्तार सिसोदिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सिसोदिया को 20 मार्च तक तिहाड़ जेल में रहना होगा। हालांकि, 10 मार्च को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई भी होनी है।

एक सप्ताह से सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) के सवालों का सामना करने के बाद सिसोदिया को सोमवार को सीबीआई ने राउज ऐवेन्यू कोर्ट में पेश किया। भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच कोर्ट ले जाए गए सिसोदिया को अब तिहाड़ जेल में रहना होगा, जहां उनके एक अन्य साथी सत्येंद्र जैन 9 महीने से बंद हैं।

इसी बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल और फोर्स की तैनाती की गई है। बता दें की दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई रिमांड खत्म होने पर सीबीआई मुख्यालय से मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया था।

पिछली सुनवाई के दौरान सिसोदिया ने पत्नी की बीमारी का हवाला भी दिया था। साथ ही सीबीआई पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सीबीआई के अफसर एक ही सवाल को बार-बार पूछकर प्रताड़ति कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News