Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मेघालय में फंसा पेंच, HSPDP नहीं करेगी समर्थन, कैसे होगा सरकार का गठन!

60 सीटों वाले विधानसभा में मैजिक नंबर 31 है, लेकिन संगमा ने सरकार बनाने के लिए एक अतिरिक्त विधायक जुगाड़ लिए थे। शपथग्रहण समारोह के लिए भी 7 मार्च तय कर लिया गया था। लेटर ऑफ सपोर्ट में एनपीपी के 26, बीजेपी के दो, जो हिल्स स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और दो इंडिपेंडेंट विधायकों ने हस्ताक्षर किया था।

04 Mar 2023

मेघालय में फंसा पेंच, HSPDP नहीं करेगी समर्थन, कैसे होगा सरकार का गठन!

मेघालय विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने की जद्दोजहद जारी है। शुक्रवार को सीएम कॉनराड संगमा ने अन्य क्षेत्री दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा किया था। इसके लिए उन्होंने गवर्नर से भी मुलाकात की, लेकिन दो विधायकों जो उनके समर्थन में थे – अपना समर्थन वापस ले लिया है। गवर्नर से मुलाकात में संगमा ने 32 विधायकों के हस्ताक्षर के साथ लेटर ऑफ सपोर्ट सौंपा था।

60 सीटों वाले विधानसभा में मैजिक नंबर 31 है, लेकिन संगमा ने सरकार बनाने के लिए एक अतिरिक्त विधायक जुगाड़ लिए थे। शपथग्रहण समारोह के लिए भी 7 मार्च तय कर लिया गया था। लेटर ऑफ सपोर्ट में एनपीपी के 26, बीजेपी के दो, जो हिल्स स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और दो इंडिपेंडेंट विधायकों ने हस्ताक्षर किया था। संगमा ने इसके बाद यह भी कहा था कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है। बीजेपी ने पहले ही अपना समर्थन दिया है। कुछ अन्य विधायकों ने भी समर्थन दिया है।

दिलचस्प बात ये है कि शुक्रवार को ही शाम तक एचएसपीडीपी ने संगमा से समर्थन वापस ले लिया और एक चिट्ठी जारी कर अपने विधायकों से कहा है कि वे एनपीपी की अगुवाई वाली सरकार का समर्थन न करें। मिली जानकारी के मुताबिक, एचएसपीडीपी के अध्यक्ष केपी पांगनियांग ने कॉनराड संगमा को चिट्ठी लिखकर कहा कि उनकी पार्टी के दो विधायक मेथोडियस द्खार और शकलियार वार्जरी उन्हें अपना समर्थन नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि एचएसपीडीपी का इस अफेयर में कोई दिलचस्पी नहीं है और इसलिए हम अपना समर्थन वापस लेते हैं।

ऐसे तो एनपीपी और एचएसपीडीपी के बीच चिट्ठियों के इस आदान-प्रदान पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन एनपीपी की तरफ से यह कहा जा रहा है कि इससे सरकार गठन पर असर नहीं पड़ेगा और पार्टी के पास अभी भी पर्याप्त संख्या है और आसानी से सरकार बना सकती है। वहीं शुक्रवार को शिलॉन्ग में यूडीपी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, पीपल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट और वॉइस ऑफ पीपल पार्टी ने एक मीटिंग की थी। इस दौरान एचएसपीडीपी भी मौजूद थी, जहां सरकार गठन को लेकर ही चर्चा की गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News