Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

आपकी रसोई में मौजूद हैं माइग्रेन को ठीक करने वाली चीजें

आयुर्वेद डॉक्टर दीक्सा भावसार सावलिया ने अपने सोशल मीडिया पर उन चीजों के बारे में जानकारी साझा की है, जो माइग्रेन की समस्या दूर करने में आपकी मदद करेगी।

09 May 2024

आपकी रसोई में मौजूद हैं माइग्रेन को ठीक करने वाली चीजें

हम सबको कभी-न-कभी सिरदर्द की शिकायत होती है, जो आम है। लेकिन अगर आपको दर्द सिर के एक हिस्से में हो रहा है और इसके साथ उल्टी, रुक-रुककर चमकीली रोशनी और टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं समेत आंखों के सामने काले धब्बे दिखाई दे रहे हैं तो सतर्क हो जाए क्योंकि ये सारे लक्षण माइग्रेन की समस्या के है। माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जिसमें रह-रहकर सिर में एक तरफ बहुत ही चुभन भरा दर्द होता है। माइग्रेन का दर्द घंटेभर रह सकता है या फिर ये एक-दो दिन तक आपको परेशान कर सकता है। माइग्रेन होने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो ये हार्मोनल परिवर्तन, तनाव, नींद की कमी, चमकदार रोशनी या तेज गंध जैसे कारकों की वजह से शुरू हो सकता है।

माइग्रेन के उपचार में आम तौर पर जीवनशैली में बदलाव, ट्रिगर्स की पहचान करना और उनसे बचना शामिल है, जिसके लिए दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप बिना दवाओं का सेवन किए माइग्रेन की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो आयुर्वेदिक उपचारो को ट्राई कर सकते हैं। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्सा भावसार सावलिया ने अपने सोशल मीडिया पर उन चीजों के बारे में जानकारी साझा की है, जो माइग्रेन की समस्या दूर करने में आपकी मदद करेगी। अच्छी बात यह है कि इन चीजों के लिए आपको अपने घर की रसोई तक का सफर तय करना पड़ेगा।

हर्बल चाय- इसे दोपहर के भोजन या रात के खाने के एक घंटे बाद या जब भी माइग्रेन के लक्षण प्रमुख हों, लिया जा सकता है। इसकी बनाना भी बहुत आसान है। इसके लिए 1 गिलास पानी (300 मिली) लें, आधा चम्मच अजवाइन, 1 इलायची दरदरी कुटी हुई, 1 चम्मच जीरा, 1 बड़ा चम्मच धनिये के बीज और 5 पुदीने की पत्तियां लें। इन सब चीजों को मध्यम आंच पर 3 मिनट तक उबालें और अपनी स्वादिष्ट माइग्रेन शांत करने वाली चाय की चुस्की लें। यह मतली और तनाव से राहत के लिए सबसे अच्छा काम करता है। सोते समय, या जब भी लक्षण प्रमुख हों, लिया जा सकता है।

भीगी हुई किशमिश- सुबह सबसे पहले हर्बल चाय (पिछली रील में साझा किया गया रिवाइव) पीने के बाद, रात भर भिगोई हुई 10-15 किशमिश माइग्रेन के सिरदर्द से राहत दिलाने में अद्भुत काम करती है। लगातार 12 हफ्ते तक इसका सेवन करें। ये बढ़े हुए वात के साथ-साथ शरीर में अतिरिक्त पित्त को कम करेगी और माइग्रेन से जुड़े सभी लक्षणों जैसे एसिडिटी, मतली, जलन, एक तरफा सिरदर्द, गर्मी के प्रति असहिष्णुता आदि को शांत करने में मदद करेगी।

गाय का घी- शरीर और दिमाग में अतिरिक्त पित्त को संतुलित करने में गाय के घी से बेहतर कुछ भी काम नहीं करता है। घी का उपयोग विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है, भोजन में (रोटी पर, चावल में या घी में सब्ज़ियाँ भूनकर), सोते समय दूध के साथ ले सकते हैं, नस्य के रूप में (नाक में 2 बूँदें डालना), औषधियों के साथ- माइग्रेन के लिए कुछ जड़ी-बूटियां जैसे ब्राह्मी, शंखपुष्पी, यष्टिमधु आदि को घी के साथ लिया जा सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News