Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अभिनेता राजकुमार राव बनेंगे चुनाव आयोग के 'राष्ट्रीय आइकन'

उल्लेखनीय है कि दो महीने पहले क्रिकेट लेजेन्ड और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता और शिक्षा के लिए 'राष्ट्रीय आइकन' बनाया था। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पाण्डेय तथा अरुण गोयल की उपस्थिति में आकाशवाणी रंग भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता के साथ इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जायेंगे।

25 Oct 2023

अभिनेता राजकुमार राव बनेंगे चुनाव आयोग के 'राष्ट्रीय आइकन'

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने फिल्म अभिनेता राजकुमार राव को राष्ट्रीय आइकन बनाया है। गुरुवार को आकाशवाणी के रंग भवन में इस संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोग लगातार युवाओं में चुनावों के प्रति उदासीनता दूर करने के प्रयास में लगा हुआ है। इसी क्रम में पहले सचिन तेंदुलकर और अब राजकुमार राव को राष्ट्रीय आइकन बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि दो महीने पहले क्रिकेट लेजेन्ड और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता और शिक्षा के लिए 'राष्ट्रीय आइकन' बनाया था। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पाण्डेय तथा अरुण गोयल की उपस्थिति में आकाशवाणी रंग भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता के साथ इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जायेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध भारतीयों के साथ स्वयं को जोड़ता आया है और लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय आइकन के रूप में नामित करता है। आयोग ने पिछले वर्ष प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी को राष्ट्रीय आइकन के रूप में मान्यता दी थी। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान एमएस धोनी, आमिर खान और मैरी कॉम जैसे दिग्गज भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय आइकन थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories

Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!

play store download
app store download
app img

Breaking News