Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

टाइम्स मैग्जीन के सौ सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल हुई आलिया भट्ट

करियर की शुरुआत में एक्टिंग को लेकर ट्रोल होने वाली आलिया अब अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आलिया के सिर पर एक और ताज सज गया है।

18 Apr 2024

टाइम्स मैग्जीन के सौ सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल हुई आलिया भट्ट

आलिया भट्ट इस समय मनोरंजन जगत की टॉप अभिनेत्री हैं। आलिया ने पिछले कुछ सालों में कई फिल्मों में अभिनय करके प्रशंसकों का प्यार कमाया है। करियर की शुरुआत में एक्टिंग को लेकर ट्रोल होने वाली आलिया अब अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आलिया के सिर पर एक और ताज सज गया है।

दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में आलिया भट्ट को भी शामिल किया गया है। आलिया भट्ट को ''टाइम्स'' की टॉप 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट समेत दुनियाभर के लोगों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फेम देव पटेल को भी शामिल किया गया है। देव पटेल एक भारतीय ब्रिटिश अभिनेता हैं। इसके अलावा पहलवान साक्षी मलिक को भी शामिल किया गया है।

आलिया भट्ट बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी पहचान बना रही हैं। आलिया ने पिछले साल 2023 में फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। आलिया ने अपने 12 साल के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आलिया फिलहाल 'जिगरा' की शूटिंग कर रही हैं। वह अक्सर पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ स्पॉट होती नजर आती हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News