Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

इरफान खान के बेटे बाबिल हुए इमोशनल लिखा क्रिप्टिक पोस्ट, फिर किया डिलीट

बाबिल ने अन्विता दत्त द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ''काला'' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। बाबिल सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं।

25 Apr 2024

इरफान खान के बेटे बाबिल हुए इमोशनल लिखा क्रिप्टिक पोस्ट, फिर किया डिलीट

दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने अपनी बहुमुखी भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता। मनोरंजन जगत में आज भी उनकी एक्टिंग की सराहना की जाती है। उन्होंने पान सिंह तोमर, अंग्रेजी मीडियम, लाइफ ऑफ पाई जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन भूमिकाएं निभाईं। उनके नक्शेकदम पर चलते हुए उनके बेटे बाबिल खान ने भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

बाबिल ने अन्विता दत्त द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ''काला'' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। बाबिल सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ भी फैंस के साथ शेयर करते हैं। लेकिन, अचानक बाबिल ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया।

हाल ही में बाबिल खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, “कभी-कभी मेरा मन करता है कि सब कुछ छोड़ दूं और बाबा के पास चला जाऊं।” बाबिल की पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा। इस बीच बाबिल ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया है लेकिन उन्हें लेकर चिंता जाहिर की जा रही है।

शेयर की गई इस पोस्ट के डिलीट होने के बाद फैंस ने उनकी दूसरी पोस्ट पर कमेंट कर चिंता जाहिर की।कुछ दिन पहले बाबिल ने अपने सोशल मीडिया पर मां सुतापा सिकदर और पिता इरफान खान की एक फोटो शेयर की थी। बाबिल खान के काम की बात करें तो वे आने वाली फिल्म ‘द उमेश क्रॉनिकल्स’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्हें बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। जल्द ही यह फिल्म पर्दे पर आएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News