इसके अलावा कई इंटरव्यूज में भी राखी ने आदिल और उनकी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे किये थे। खुद के साथ हुए धोखे की शिकायत भी पुलिस में की थी।
राखी सावंत को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, साथ ही उन्हें अगले चार हफ़्तों में अंदर निचली अदालत में सरेंडर करने का आदेश दिया। राखी पर उनके पूर्व पति आदिल दुर्रानी ने निजी और अश्लील वीडियो लीक करने का आरोप लगाया था।
इसके अलावा कई इंटरव्यूज में भी राखी ने आदिल और उनकी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे किये थे। खुद के साथ हुए धोखे की शिकायत भी पुलिस में की थी। आदिल दुर्रानी की शिकायत के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रहा था। लेकिन एक्ट्रेस ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए अग्रिम जमानत की मांग थी।
अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ़ हो गया है कि एक्ट्रेस को अगले 4 हफ़्तों में सरेंडर करना होगा।