Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

संजय दत्त करना चाहते थे अमीषा पटेल का कन्यादान, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

अमीषा पटेल ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा, आमिर बहुत ही पेशेवर, समय के पाबंद और भूमिका का गहन अध्ययन करने वाले अभिनेता हैं। साथ ही सलमान खान बहुत शरारती हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। अमीषा ने अपनी दोस्ती को 'नॉटी बॉय बेस्ट फ्रेंड' नाम दिया।

05 Sep 2023

संजय दत्त करना चाहते थे अमीषा पटेल का कन्यादान, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस को अपने करियर में आमिर खान, सलमान खान, संजय दत्त, सनी देओल जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला। एक इंटरव्यू में अमीषा ने इन एक्टर्स के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की।

अमीषा पटेल ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा, आमिर बहुत ही पेशेवर, समय के पाबंद और भूमिका का गहन अध्ययन करने वाले अभिनेता हैं। साथ ही सलमान खान बहुत शरारती हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। अमीषा ने अपनी दोस्ती को 'नॉटी बॉय बेस्ट फ्रेंड' नाम दिया।

संजय दत्त के बारे में अमीषा ने कहा, 'संजय दत्त पिछले 20 साल से मेरी शादी तय करने की कोशिश कर रहे हैं। वह हमेशा मुझसे कहते हैं, अमीषा तुम इस इंडस्ट्री में काम करने के लिए बहुत भोली हो। चलो... शादी करवाता हूं तेरी। वह पिछले 20 वर्षों से मेरे लिए एक आदर्श साथी की तलाश में है। संजू ने मुझसे कहा है कि मैं तुम्हारी शादी में कन्यादान करूंगा। जब मेरी शादी होगी तो वह बहुत खुश होंगे।"

इस बीच, अमीषा ने आमिर खान के साथ मंगल पांडे: द राइजिंग (2005) और सलमान खान के साथ ये है जलवा (2002) में काम किया है। उन्होंने संजय दत्त की फिल्म 'तथास्तु' और 'चतुर सिंह टू स्टार' में मुख्य भूमिका निभाई। फिलहाल अमीषा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News