Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

उन्हें बधाई देते हुए और उनके काम के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे भारतीय सिनेमा की अग्रणी महिलाओं में से एक हैं। उन्हें इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना उनके लिए एक ''ट्रिब्यूट" सरीखा है।

26 Sep 2023

दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को वर्ष 2022 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान की सराहना करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक एक्स पोस्ट में उन्हें सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित ‘दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ दिए जाने की घोषणा की।

उन्हें बधाई देते हुए और उनके काम के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे भारतीय सिनेमा की अग्रणी महिलाओं में से एक हैं। उन्हें इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना उनके लिए एक ''ट्रिब्यूट" सरीखा है। उन्हें यह सम्मान ऐसे समय में दिया जा रहा है जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया है। उन्होंने फिल्मों के बाद अपना जीवन परोपकार और समाज की भलाई को समर्पित कर दिया है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “वहीदा रहमान ने एक भारतीय नारी के समर्पण, प्रतिबद्धता और ताकत का उदाहरण दिया है, जो अपनी कड़ी मेहनत से पेशेवर उत्कृष्टता के उच्चतम स्तर को हासिल कर सकती है।”

उल्लेखनीय है कि वहीदा रहमान को हिंदी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए समीक्षकों द्वारा सराहा गया है। उनकी प्रमुख फिल्में हैं : प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, गाइड, खामोशी । अपने 5 दशकों से अधिक के करियर में उन्होंने अपनी भूमिकाओं को बेहद खूबसूरती से निभाया है। उन्हें फिल्म रेशमा और शेरा में एक कुलवधू की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसके अलावा वे पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित हैं।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है। यह किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि-वर्ष 1969 से हुआ।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News