Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मुंबई के सामने गुजरात ढेर, WPL के पहले मैच में MI ने 143 रनों से जीत दर्ज की

मुंबई की पारी में कप्तान हरमनप्रीत ने 65 रनों की आतिशी पारी खेली, जबकि ओपनर हेली मैथ्यूज ने 47 रन का योगदान दिया, जबकि अमीलिया केर 45 रन पर नाबाद रहीं।

04 Mar 2023

मुंबई के सामने गुजरात ढेर, WPL के पहले मैच में MI ने 143 रनों से जीत दर्ज की

मुंबई इंडियंस ने पहली विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का ओपनिंग मैच जीत लिया है। टीम ने गुजरात जायंट्स को 143 रन के बड़े अंतर से हराया। इस जीत का सेहरा लेफ्ट आर्म स्पिनर साइका इशाक और कप्तान हरमनप्रीत कौर के सिर बंधा। इशाक ने 3.1 ओवर में 4 विकेट चटकाए, जबकि, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लीग की पहली फिफ्टी जमाई। उन्होंने 14 चौकों से सजी 65 रनों की आतिशी पारी खेली।

डीवाई पाटिल स्टेडियम पर मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में गुजरात की बल्लेबाज 15.1 ओवर में 64 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। दयालन हेमलता ने सबसे ज्यादा नाबाद 29 रन बनाए। मोनिका पटेल ने 10 रन जाेड़े। शेष 9 बल्लेबाज सिंगल डिजिट में पवेलियन लौट गईं।

मुंबई की पारी में कप्तान हरमनप्रीत ने 65 रनों की आतिशी पारी खेली, जबकि ओपनर हेली मैथ्यूज ने 47 रन का योगदान दिया, जबकि अमीलिया केर 45 रन पर नाबाद रहीं। गुजरात के लिए स्नेह राणा को दो विकेट मिले। एश्ले गार्डनर, तनुजा कंवर और जार्जिया वेयरहम के हिस्से एक-एक विकेट आया।

गुजरात की मानसी जोशी 6, तनुजा कंवर 0, स्नेह राणा 1, जॉर्जिया वेयरहम 8, एनाबेल सदरलैंड 6, सब्बिनेनी मेघना 2, एश्ले गार्डनर 0 और हरलीन देओल 0 रन पर आउट हुईं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News