Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कृति सेनन का खुलासा- बॉलीवुड में न तो एकता है और न ही समर्थन

एक इंटरव्यू के दौरान कृति ने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि बॉलीवुड में कभी कोई किसी का सपोर्ट नहीं करता।

07 Apr 2024

कृति सेनन का खुलासा- बॉलीवुड में न तो एकता है और न ही समर्थन

एक्ट्रेस कृति सेनन ने अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन भूमिकाएं निभाई हैं लेकिन अब वह अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कृति ने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि बॉलीवुड में कभी कोई किसी का सपोर्ट नहीं करता।

एक इंटरव्यू के दौरान कृति ने कहा कि बॉलीवुड में चीजें पहले से बेहतर हैं लेकिन उन्हें और बेहतर करने की जरूरत है। अगर हम एक-दूसरे का समर्थन करना शुरू कर दें तो हम निश्चित रूप से कुछ अलग कर सकते हैं। एक दूसरे की सराहना करना भी जरूरी है लेकिन मुझे यहां ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा है। मुझे इस बात पर भी संदेह है कि अगर कोई वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो लोग वास्तव में उसकी जय-जयकार कर रहे हैं या नहीं।

फिल्म फ्लॉप होने पर अक्सर एक्ट्रेस को दोषी ठहराए जाने के सवाल का जवाब देते हुए कृति ने कहा कि मैंने बहुत बुरे कमेंट्स सुने हैं लेकिन किसी फिल्म का फ्लॉप होना किसी एक शख्स पर नहीं, बल्कि पूरी टीम पर निर्भर करता है। सारा दोष महिलाओं को ही दिया जाता है। ऐसा सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी है।

कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल की शुरुआत में दो फिल्मों में नजर आने के बाद वह काजोल के साथ ‘दो पत्ती’ में भी नजर आएंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर लाइव रिलीज होगी। फिल्म में काजोल के अलावा शाहीर शेख भी मुख्य भूमिका में होंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News