Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भाजपा समर्थक दलों की बैठक में महाराष्ट्र की 45 लोकसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया गया

महाराष्ट्र में 45 सीटें जीतने का महासंकल्प भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना (शिंदे समूह), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सहित सहयोगी दल के नेताओं की बैठक में लिया गया है। इस बैठक में चन्द्रयान की कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभिनंदन और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में दोनों उपमुख्यमंत्रियों के अभिनंदन का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

01 Sep 2023

भाजपा समर्थक दलों की बैठक में महाराष्ट्र की 45 लोकसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया गया

मुंबई। महाराष्ट्र में 45 सीटें जीतने का महासंकल्प भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना (शिंदे समूह), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सहित सहयोगी दल के नेताओं की बैठक में लिया गया है। इस बैठक में चन्द्रयान की कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभिनंदन और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में दोनों उपमुख्यमंत्रियों के अभिनंदन का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शासकीय आवास वर्षा बंगले पर गुरुवार को देर रात भाजपा समर्थक दलों की बैठक बुलाई गई थी। यह बैठक रात्रिभोज के बाद देर रात तक चलती रही। इस बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की सहित महागठबंधन सरकार के मंत्री मौजूद थे। इस बैठक में तीन अहम प्रस्ताव पारित किये गये। इनमें से दो प्रस्ताव बधाई से संबंधित थे, जबकि तीसरा प्रस्ताव आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की सभी सीटें जीतकर केंद्र में मोदी सरकार को वापस लाने का है। भाजपा सहयोगी दलों के नेताओं ने बैठक में तय किया है कि राज्य की कुल 48 लोकसभा सीटों में से 45 सीटें जीतना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हम 2019 के बजाय 2024 में महाराष्ट्र से 45 से अधिक सांसदों को प्रधानमंत्री मोदी के लिए चुनने का प्रयास कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News