Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

ड्रेस कोड वाले बयान को लेकर पलक तिवारी ने दी सफाई

मैंने गलती की है, मैं सीखूंगी और हमेशा इसका ध्यान रखूंगी।''

05 May 2023

ड्रेस कोड वाले बयान को लेकर पलक तिवारी ने दी सफाई

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इस वक्त काफी चर्चा में हैं। उन्होंने सलमान की फिल्म ''किसी का भाई किसी जान'' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कुछ दिनों पहले पलक ने सलमान खान के सेट का एक नियम बताया था। पलक ने बताया कि सलमान के सेट पर काम करने वाली सभी लड़कियों को ऐसे कपड़े पहनने के लिए मजबूर किया जाता था जिससे उनका शरीर ठीक से ढका रहे। पलक तिवारी के इन बयानों के बाद से चर्चा में आ गई थी। अब पलक ने इस बयान पर सफाई दी है।

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में पलक ने कहा, ''गलतफहमियां हमारे काम का हिस्सा हैं, मैं अपने और सलमान सर के बीच की खबरों से हैरान नहीं हूं, क्योंकि मैं जानती हूं कि वह बहुत समझदार इंसान हैं। वे यह भी जानते हैं कि मैं उनके बारे में कभी बुरा नहीं बोलूंगी। मैंने गलती की है, मैं सीखूंगी और हमेशा इसका ध्यान रखूंगी।''

पलक तिवारी का नाम पिछले कुछ दिनों से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि इन खबरों पर पलक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। पलक का यह भी कहना है कि इब्राहिम सिर्फ मेरा एक अच्छा दोस्त है और वह उसे अच्छी तरह से नहीं जानती।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News