Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुंबई में चलती ट्रेन में फायरिंग, चार की मौत, आरोपित आरपीएफ कांस्टेबल गिरफ्तार

मुंबई में विरार स्टेशन के पास जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सहायक पुलिस निरीक्षक टीका राम भी शामिल है। इस घटना के बाद आरोपित आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार को दहिसर में गिरफ्तार कर लिया गया। बोरीवली रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है।

31 Jul 2023

मुंबई में चलती ट्रेन में फायरिंग, चार की मौत, आरोपित आरपीएफ कांस्टेबल गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में विरार स्टेशन के पास जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सहायक पुलिस निरीक्षक टीका राम भी शामिल है। इस घटना के बाद आरोपित आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार को दहिसर में गिरफ्तार कर लिया गया। बोरीवली रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने मीडिया को बताया कि जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस के बी-5 बोगी में सोमवार सुबह 5ः23 बजे फायरिंग की गई । आरपीएफ के पुलिस कांस्टेबल चेतन कुमार ने सहायक पुलिस निरीक्षक टीकाराम को गोली मार दी । बीच बचाव करने वाले तीन यात्रियों की भी गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपित कांस्टेबल ने दहिसर स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और फरार होने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । बोरीवली रेलवे पुलिस ने सभी के शव शताब्दी अस्पताल भेज दिए हैं।

बताया गया है कि इस ट्रेन में सहायक पुलिस निरीक्षक टीकाराम की टीम ने सूरत स्टेशन से ड्यूटी ज्वाइन की। टीकाराम का कांस्टेबल चेतन कुमार के साथ पालघर के बाद विवाद शुरू हुआ। किस विषय पर विवाद हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। विरार स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन में आरोपित ने टीकाराम को अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी। इसका विरोध करने वाले तीन यात्रियों को भी गोली मार दी और बोगी में टहलने लगा। ट्रेन दहिसर -मीरा रोड स्टेशन के बीच पहुंची तो आरोपित ने चेन पुलिंग की। आज ही चेतन कुमार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News