Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अयोध्या में रोड शो से पहले रामलला का दर्शन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री 04 मई को कानपुर व 05 मई को अयोध्या में रोड शो करेंगे। इसके अलावा कई लोकसभाओं में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

04 May 2024

अयोध्या में रोड शो से पहले रामलला का दर्शन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में दो दिन के भीतर कई लोकसभाओं में जनसभा व रोड शो कर इंडी गठबंधन की हवा निकालने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री 04 मई को कानपुर व 05 मई को अयोध्या में रोड शो करेंगे। इसके अलावा कई लोकसभाओं में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 04 मई को सायंकाल कानपुर में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सायं 5:30 बजे कानपुर के गुमटी नम्बर 5 स्थित गुरूद्वारा में दर्शन करेंगे। इसके पश्चात् कानपुर में सायं 6:00 बजे गुरूद्वारा गुमटी नम्बर 5 से खोया मंडी तिराहा कालपी रोड़ तक, रोड शो करेंगे। रोड शो की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।

अयोध्या में रामलला का दर्शन पूजन व रोड शो करेंगे नरेन्द्र मोदी

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए सारी तैयारियां की जा रही हैं। अयोध्या में प्रधानमंत्री रामलला का दर्शन भी करेंगे। इसके बाद वह सुग्रीव किला से लता चौक तक रोड शो करेंगे। नरेन्द्र मोदी को अयोध्या में यह दूसरा रोड शो है। प्रधानमंत्री जनवरी में अयोध्या गये थे। अयोध्या में दो किलोमीटर के क्षेत्र में दोनों ओर से जगह-जगह भव्य पुष्पवर्षा की जायेगी।

भाजपा के जिला प्रभारी डा. मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पूरे यात्रा मार्ग को 40 भागों में बांटा गया है। हर 50 मीटर की दूरी पर एक ब्लाॅक बनेगा। हर ब्लाॅक में कौन कार्यकर्ता रहेगा उसके लिए कार्यकर्ताओं के नाम चयनित कर लिये गये हैं। रोड शो के पूरे मार्ग को पुष्पों से सजाया जायेगा और जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी होंगी। मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा के सभी बूथों से कार्यकर्ताओं की सहभागिता हो इसका प्लान किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News