Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजस्थान में एनआईए की कार्रवाई: पाक कनेक्शन और टेरर फंडिंग को लेकर गैंगस्टर्स के ठिकानों पर छापे

नेशनल जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार सुबह लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बवाना सहित कई गैंगस्टर्स के ठिकानों पर देश के कई राज्यों में छापेमारी शुरु की। 

21 Feb 2023

राजस्थान में एनआईए की कार्रवाई: पाक कनेक्शन और टेरर फंडिंग को लेकर गैंगस्टर्स के ठिकानों पर छापे

जयपुर। नेशनल जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार सुबह लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बवाना सहित कई गैंगस्टर्स के ठिकानों पर देश के कई राज्यों में छापेमारी शुरु की। राजस्थान में जोधपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर- श्रीगंगानगर और बॉर्डर के इलाकों में सुबह से ही कार्रवाई हो रही है।

उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर लॉरेंस से हाल ही में की गई पूछताछ में पाकिस्तान कनेक्शन और उसके बदमाशों द्वारा हथियारों की तस्करी का खुलासा हुआ था। इसी को देखते हुए एनआईए टीम सक्रिय हुई है। आर्म्स सप्लायर और टेरर फंडिंग समेत अन्य मामलों में भी कार्रवाई की जा रही है। पहले भी जब एक माह तक लॉरेंस एनआईए की रिमांड में था, उस दौरान भी उसके नेटवर्क और पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर पूछताछ हुई थी। तब भी एनआईए की टीमों ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर कई सम्भावित जगहों पर छापेमारी की थी। उस दौरान कई नामी गैंगस्टरों से पूछताछ हुई थी।

सूत्रों के अनुसार जोधपुर में एनआईए की टीम ने बालेसर इलाके में डालीबाई मंदिर के पास छापे मारे हैं। यहां पर गैंगस्टर कैलाश मांजू से जुड़े हुए ठिकानों पर सर्च की जा रही है। इसी तरह गंगानगर में एनआईए की टीम चार जगहों पर सर्च कर रही है। सीकर के फतेहपुर इलाके में गैंगस्टर अनिल पांडिया के गांव में कार्रवाई की जा रही है। एनआईए की कार्रवाई के दौरान फतेहपुर सदर पुलिस और कोतवाली पुलिस के आधा दर्जन से अधिक जवान साथ में मौजूद रहे।

स्मरण रहे कि लॉरेंस बिश्नोई को जयपुर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर पिछले सप्ताह जयपुर लेकर पहुंची थी, जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के लिए एक सप्ताह का रिमांड दिया था। जवाहर सर्किल थाने में कड़ी सुरक्षा के बीच लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News