Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

इस साल 2024 में भारत में न तो सूर्यग्रहण दिखेगा और न चंद्रग्रहण

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने मंगलवार को बताया कि इस साल 2024 में दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण होंगे, लेकिन इनमें से तीन ग्रहण सम्पूर्ण भारत में नहीं दिखाई देंगे।

02 Jan 2024

इस साल 2024 में भारत में न तो सूर्यग्रहण दिखेगा और न चंद्रग्रहण

भोपाल। इस साल 2024 में वैसे तो विश्व में दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण की खगोलीय घटनाएं होंगी, लेकिन इस कैलेंडर वर्ष में भारत के भूभाग पर न तो सूर्यग्रहण दिखाई देगा और न ही चंद्रग्रहण दिखेगा। अब भारत में अगला चंद्रग्रहण 7 सितंबर, 2025 को और आंशिक सूर्यग्रहण 2 अगस्त, 2027 को देख पाएंगे।

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने मंगलवार को बताया कि इस साल 2024 में दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण होंगे, लेकिन इनमें से तीन ग्रहण सम्पूर्ण भारत में नहीं दिखाई देंगे। केवल 18 सितंबर को सुबह पश्चिमी भारत के कुछ नगरों में कुछ मिनट के लिए उपछाया चंद्रग्रहण होगा। उपछाया ग्रहण को न ही देखा जा सकता है और न ही इसकी धार्मिक मान्यता बताई गई है। इसीलिए 2024 भारत के लिए ग्रहणविहीन साल होगा।

सारिका घारू ने बताया कि सूर्य की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी और पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए चंद्रमा के एक कतार में आ जाने से दिखने वाली खगोलीय घटना का कोण इस प्रकार होगा कि इसे भारतीय भू भाग से नहीं देखा जा सकेगा। सूर्यग्रहण की घटना तब हो रही होगी, जब भारत में रात होगी तो वहीं चंद्रग्रहण की घटना के समय भारत में दिन निकल चुका होगा।

उन्होंने बताया कि बताया कि एक साल में चार से लेकर सात तक ग्रहण हो सकते हैं, जिनमें एक साल में दो से लेकर पांच तक सूर्यग्रहण हो सकते हैं। चंद्रग्रहण भी एक साल में दो से लेकर पांच तक हो सकते हैं। आमतौर पर एक साल में दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण होते हैं, लेकिन पृथ्वी के किसी एक भूभाग या देश से कितने ग्रहण दिखेंगे, यह हर बार बदलता रहता है। अब भारत में अगला चंद्रग्रहण 7 सितंबर, 2025 को और आंशिक सूर्यग्रहण 2 अगस्त, 2027 को देख पाएंगे।

इस साल भारत में न दिखने वाले ग्रहण

चंद्रग्रहण-25 मार्च

सूर्यग्रहण- 08 अप्रैल

चंद्रग्रहण- 17-18 सितंबर

सूर्यग्रहण- 02 अक्टूबर

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News