वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
अडाणी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर विपक्ष चर्चा चाहता है. इस मुद्दे पर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल एकजुट हैं. कई राज्यसभा सांसदों न स्थगन प्रस्ताव दिया है।
नयी दिल्ली। संसद का बजट सत्र शुरुआत से ही हंगामे की भेंट चढ़ता दिख रहा है। अडाणी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सड़क से लेकर संसद तक हंगामा बरपा हुआ है।
विपक्ष सदम में चर्चा चाहता है। कांग्रेस के कई राज्यसभा सदस्यों ने इस रिपोर्ट को लेकर चर्चा की मांग करते हुए शुक्रवार को कार्यस्थगन के नोटिस दिए।
राज्यसभा सदस्यों प्रमोद तिवारी, सैयद नासिर हुसैन, कुमार केतकर, अमी याग्निक और नीरज डांगी ने नियम 267 के तहत प्रश्नकाल और दूसरे विधायी कार्यों को स्थगित करके चर्चा की मांग की है।
लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है. लोकसभा दो बजे और राज्यसभा ढाई बजे तक के लिए स्थगित हुई है. राज्यसभा सभापति ने विपक्षी सांसदों के अडानी- हिंडनबर्ग पर कार्यस्थगन और चर्चा के नोटिस को अस्वीकार किया. इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।