Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अफगानिस्तान ने नई दिल्ली में अपना दूतावास स्थाई तौर पर बंद किया

दूतावास का कहना है कि नियंत्रण छोड़ने के लिए तालिबान और भारत सरकार दोनों की ओर से लगातार दबाव के कारण दूतावास को एक कठिन विकल्प को चुनना पड़ा है।

24 Nov 2023

अफगानिस्तान ने नई दिल्ली में अपना दूतावास स्थाई तौर पर बंद किया

नई दिल्ली। अफगानिस्तान दूतावास ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपने परिसर को स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है और भारत सरकार से परिसर में पूर्ववर्ती अफगान का झंडा फहराने की अनुमति देने को कहा है।

दूतावास का कहना है कि नियंत्रण छोड़ने के लिए तालिबान और भारत सरकार दोनों की ओर से लगातार दबाव के कारण दूतावास को एक कठिन विकल्प को चुनना पड़ा है।

भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुंडजे ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान के दूतावास को भारत सरकार की ओर से मिल रही लगातार चुनौतियों के कारण 23 नवंबर, 2023 से नई दिल्ली में अपने राजनयिक मिशन को स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा करते हुए खेद है।

इससे पहले दूतावास ने 30 सितंबर को संचालन बंद करने का फैसला लिया था। दूतावास का कहना है कि यह कदम इस उम्मीद में उठाया गया था कि मिशन को सामान्य रूप से संचालित करने के लिए भारत सरकार का रुख अनुकूल हो जाएगा।

दूतावास ने भारत सरकार से तीन मांगें रखी हैं। इसमें अफगानिस्तान की सम्पत्ति को अपनी निगरानी में लेने, अफगानिस्तान का तीन रंगी पुराना ध्वज संपत्ति पर फहराये रखने और अफगानिस्तान की संपत्ति, खाते भविष्य में चुनी हुई अफगान सरकार के लिए संभाले जाएं शामिल हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News