Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अजीत डोभाल तीसरी बार बने एनएसए, पीके मिश्रा बने रहेंगे प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा (आईएएस सेवानिवृत्त) और एनएसए अजीत डोभाल (आईपीएस सेवानिवृत्त) दोनों के नामों को आज मंजूरी मिली है।

13 Jun 2024

अजीत डोभाल तीसरी बार बने एनएसए, पीके मिश्रा बने रहेंगे प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के पद पर अजीत डोभाल ही बने रहेंगे। कैबिनेट की नियुक्ति मामलों की समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की। वे प्रधानमंत्री मोदी के पहले और दूसरे कार्यकाल में भी एनएसए थे।

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा (आईएएस सेवानिवृत्त) और एनएसए अजीत डोभाल (आईपीएस सेवानिवृत्त) दोनों के नामों को आज मंजूरी मिली है। दोनों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। दोनों की नियुक्ति 10 जून से प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ-साथ या अगले आदेश तक के लिए होगी।

इसके अलावा अमित खरे (आईएएस सेवानिवृत्त) प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार बने रहेंगे। वहीं, तरुण कपूर (आईएएस सेवानिवृत्त) को दो साल की अवधि के लिए केंद्र सरकार के सचिव पद और प्रधानमंत्री कार्यालय में सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News