Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सपरिवार किए बदरी-केदारनाथ धाम के दर्शन, की पूजा

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सांसद वरुण गांधी के केदारनाथ धाम पहुंचने पर प्रसन्नचित नजर आये। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी यामिनी गांधी, पुत्री अनुसूईया भी दर्शन को पहुंची हैं। श्री केदारनाथ पहुंच कर सांसद वरुण ने केदारनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर जलाभिषेक किया।

07 Nov 2023

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सपरिवार किए बदरी-केदारनाथ धाम के दर्शन, की पूजा

गोपेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत सांसद वरुण गांधी मंगलवार को सपरिवार भगवान केदारनाथ और बदरीनाथ दर्शन को पहुंचे। वह पहले पूर्वाह्न 11 बजे केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। केदारनाथ पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सांसद का स्वागत किया।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सांसद वरुण गांधी के केदारनाथ धाम पहुंचने पर प्रसन्नचित नजर आये। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी यामिनी गांधी, पुत्री अनुसूईया भी दर्शन को पहुंची हैं। श्री केदारनाथ पहुंच कर सांसद वरुण ने केदारनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर जलाभिषेक किया। इसके पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष ने सांसद वरुण को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी शिवलिंग, धर्माचार्य औंकार शुक्ला लोकेंद्र रिवाड़ी ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने बताया कि श्री केदारनाथ में दर्शन के पश्चात सांसद वरुण गांधी दोपहर एक बजे सपरिवार बदरीनाथ धाम पहुंचे जहां हेलीपैड पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। मंदिर दर्शन के बाद भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। वे बदरीनाथ मंदिर में वेदपाठ पूजा में शामिल हुए। उन्होंने तीर्थयात्रियों के साथ फोटो खिंचवायी और देवभूमि की सराहना की।
इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News