Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भाजपा का कांग्रेस पर वार, कहा- आपातकाल निंदा प्रस्ताव पर इंडी गठबंधन में दिखा बिखराव

भाजपा ने कहा कि नेता विपक्ष और कांग्रेस के सांसद खुद राहुल गांधी असमंजस में थे क्योंकि उनके समर्थन में गठबंधन दलों का कोई नेता नहीं आया।

26 Jun 2024

भाजपा का कांग्रेस पर वार, कहा- आपातकाल निंदा प्रस्ताव पर इंडी गठबंधन में दिखा बिखराव

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपातकाल पर लाए गए निंदा प्रस्ताव पर पूरा इंडी गठबंधन बिखरा हुआ और असमंजस में दिखा। भाजपा ने कहा कि नेता विपक्ष और कांग्रेस के सांसद खुद राहुल गांधी असमंजस में थे क्योंकि उनके समर्थन में गठबंधन दलों का कोई नेता नहीं आया।

बुधवार को भाजपा सांसद और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि पूरा देश आपातकाल का आज विरोध प्रदर्शन कर रहा है। आज से 49 साल पहले इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था। करीब डेढ़ लाख लोगों को जेल में डाल दिया गया था। भारत के संविधान में 42वां संशोधन लाया गया। संविधान बचाने की बात करने वाले, संविधान की प्रतियां लहराने वाले राहुल गांधी को आईना दिखाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज जैसे ही आपातकाल के खिलाफ सदन में निंदा प्रस्ताव लाए, कांग्रेस सांसद विरोध में सदन के बीचोबीच आ गए, लेकिन समाजवादी पार्टी के सांसद बैठे रहे। राहुल गांधी असमंजस में थे कि अब क्या किया जाए। आज सदन में संविधान की प्रतियां लिए कांग्रेस सांसद संविधान के रक्षक दिखने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से लोकसभा स्पीकर का निर्वाचन होता है। आज भी लोकसभा में ध्वनि मतों से ओम बिड़ला अध्यक्ष बनाए गए। अध्यक्ष ओम बिड़ला ने निंदा प्रस्ताव रखा, इमजेंसी में जो दिक्कतें थीं, उसको उजागर किया। 1.40 लाख के करीब लोगों को जेल मे डाला गया। मुलायम यादव, लालू प्रसाद, एम करुणानिधि, एम के स्टालिन, शरद यादव, टीआर बालू भी आपातकाल में जेल गए थे। विडंबना देखिए लोकसभा में निंदा प्रस्ताव रखते ही, कांग्रेस के सदस्य तुरंत ही हो हल्ला शुरू कर देते हैं। वेल के तरफ कांग्रेस के सांसद भाग रहे थे, लेकिन टीएमसी, समाजवादी पार्टी कांग्रेस का साथ नहीं दे रहे थे। साफ है इंडी गठबंधन सत्ता के भूखे हैं। इंदिरा गांधी ने भी सत्ता के भूख के कारण देश में आपातकाल लगाया था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News