Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

भाजपा सैम पित्रोदा के बयान पर हमलावर,अमित मालवीय ने कहा- कांग्रेस ने देश को चौपट किया

मालवीय ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ''कांग्रेस ने भारत को बरबाद करने का फैसला कर लिया है। अब, सैम पित्रोदा धन पुनर्वितरण के लिए 50 प्रतिशत विरासत टैक्स की वकालत करते हैं।

24 Apr 2024

भाजपा सैम पित्रोदा के बयान पर हमलावर,अमित मालवीय ने कहा- कांग्रेस ने देश को चौपट किया

नई दिल्ली। देश के शीर्ष कांग्रेस नेताओं के करीबी रहे सैम पित्रोदा के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज बड़ा पलटवार किया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा है कि कांग्रेस ने देश को चौपट कर दिया है। वोटरों को कांग्रेस की योजनाओं को लेकर सावधान रहना चाहिए।

मालवीय ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ''कांग्रेस ने भारत को बरबाद करने का फैसला कर लिया है। अब, सैम पित्रोदा धन पुनर्वितरण के लिए 50 प्रतिशत विरासत टैक्स की वकालत करते हैं। इसका मतलब यह है कि हम अपनी सारी मेहनत और उद्यम से जो कुछ भी बनाएंगे, उसका 50 प्रतिशत छीन लिया जाएगा। अगर कांग्रेस जीतती है तो 50 प्रतिशत हमारे द्वारा भुगतान किए जाने वाले सभी टैक्स के अलावा और भी बढ़ जाएगा।''

उल्लेखनीय है कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उन्होंने अमेरिका के शिकागो में कहा है कि अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और वह मर जाता है तो उसका केवल 45 फीसदी हिस्सा ही उसके बच्चों को मिलता है। बाकी का 55 फीसदी सरकार ले लेती है। यह कानून कहता है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब आप जा रहे हैं तो आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए- पूरी नहीं, आधी। यह निष्पक्ष कानून है। यह मुझे अच्छा लगता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News