Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कांग्रेस ने की जनसहयोग से धन जुटाने के अभियान 'डोनेट फॉर देश' की शुरुआत

अभियान की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवासा 10 राजाजी मार्ग, नई दिल्ली से शुरू की गई। इस दौरान कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, पार्टी महासचिव नेता के.सी. वेणुगोपाल, जयराम रमेश और कई अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।

18 Dec 2023

कांग्रेस ने की जनसहयोग से धन जुटाने के अभियान 'डोनेट फॉर देश' की शुरुआत

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को जनसहयोग से धन जुटाने के अभियान ‘डोनेट फॉर देश’ की शुरुआत की। उन्होंने 1.38 लाख रुपये स्वयं इसमें दान किए।

अभियान की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवासा 10 राजाजी मार्ग, नई दिल्ली से शुरू की गई। इस दौरान कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, पार्टी महासचिव नेता के.सी. वेणुगोपाल, जयराम रमेश और कई अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने एक्स पर कहा, “डोनेट फॉर देश’ अभियान, हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों को बनाए रखने, असमानताओं को पाटने और गिने-चुने पूंजीवाद लोगों का पक्ष लेने वाली, तानाशाही सरकार के ख़िलाफ़ एक मजबूत विपक्ष बनने की प्रतिबद्धता है। http://donateinc.in पर लॉग ऑन कर, अपना महत्वपूर्ण योगदान ज़रूर प्रदान करें। यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी जी के ऐतिहासिक ‘तिलक स्वराज कोष’ से प्रेरित है। भारतीय संविधान के मूल्यों को सुरक्षित रखने एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वर्ष पुराने गौरवशाली इतिहास को संजोए रखने का ये देशव्यापी आंदोलन है।”

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि एक बेहतर भारत के लिए, एक समावेशी भारत के लिए, गांधी जी के तिलक स्वराज फण्ड के तर्ज़ पर- “‘डोनेट फॉर देश’ शुरू किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी देशवासियों से 138 रुपये के गुणक (जैसे, 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये, या अधिक) दान करने के लिए अनुरोध करती है, ताकि कांग्रेस पार्टी एक बेहतर भारत के लिए काम कर सके। कांग्रेस ने इस ऑनलाइन क्राउडफंडिंग के लिए दो चैनल बनाए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News