Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कांग्रेस ने स्वाति मालीवाल प्रकरण को बताया आम आदमी पार्टी का आंतरिक मामला

कांग्रेस के दिल्ली एवं हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया ने शनिवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि अगर स्वाति मालीवाल के साथ कुछ हुआ है तो हमारी सहानुभूति रहेगी, लेकिन यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है।

18 May 2024

कांग्रेस ने स्वाति मालीवाल प्रकरण को बताया आम आदमी पार्टी का आंतरिक मामला

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से बदसलूकी और बिभव कुमार की गिरफ्तार को आम आदमी पार्टी का आंतरिक मामला बताकर इस पूरे प्रकरण से किनारा कर लिया है।

कांग्रेस के दिल्ली एवं हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया ने शनिवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि अगर स्वाति मालीवाल के साथ कुछ हुआ है तो हमारी सहानुभूति रहेगी, लेकिन यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। वे इसे किस हद तक ले जाना चाहते हैं, यह उन्हें ही तय करना है। हम अपने गठबंधन के साथियों के आंतरिक मामले में नहीं उलझना चाहते।

बाबरिया ने कहा कि हमारी नेता प्रियंका गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि जब भी किसी महिला के प्रति दुर्व्यवहार की घटना सामने आएगी तो हम पीड़ित के साथ हैं। स्वाति प्रकरण में जो कुछ हुआ है, केस दर्ज हुआ है और सच्चाई क्या है, ये सब जांच का विषय है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन के प्रमुख घटक दल हैं। दिल्ली में दोनों दल मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News