Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एग्जिट पोल - मोदी सरकार लगभग 400 पार

4 दिनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद 4 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल में देश के मूड का पता चल रहा है। 

01 Jun 2024

एग्जिट पोल - मोदी सरकार लगभग 400 पार

नई दिल्ली। चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अलग-अलग न्जूज चैनल और एजेंसियां एग्जिट पोल जारी कर रहे हैं। अब तक सामने आए एग्जिट पोल के मुताबिक देश में एनडीए की लहर दिखाई दे रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए को जबरदस्त बहुमत दिया गया है। इस हिसाब से एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने वाली है। 4 दिनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद 4 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल में देश के मूड का पता चल रहा है। 

हर किसी के मन में है कि इस बार केंद्र की सत्ता किसके  हाथों में जाने वाली है। रिपब्लिक भारत ने एनडीए को 353 से 365 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं इंडिया गठबंधन 133 सीटों के आसपास सिमट सकता है। इसके अलावा इंडिया टीवी ने भी एनडीए को 371 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के सर्वे में एनडीए 400 का आंकड़ा पार कर रहा है।
2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी के खाते में 303 सीटें थीं। वहीं कांग्रेस को केवल 52 सीटों पर जीत हासिल हो सकी थी। टीएमसी को 22 सीटों पर जीत मिली थी। जेडीयू को 16 सीटें और समाजवादी पार्टी को मात्र पांच सीटें मिली थीं। बीएसपी को यूपी में 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।  इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में उत्तर प्रदेश में एनडीए के पक्ष में 49 फीसदी वोट पड़ा है। वहीं इंडिया गठबंधन के पक्ष में 39 फीसदी वोट पड़ा है. सीट शेयरिंग के आंकड़े पर नजर डालें तो एनडीए को 67-72 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा इंडिया को 8-12 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बसपा को 0-1 सीट का अनुमान जताया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News