Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चुनाव के दौरान ही चरम पर होगा हीटवेव का प्रकोप, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी

आईएमडी का कहना है कि आने वाले दो दिनों में तमिलनाडु, आध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में हीटवेव का प्रकोप देखने को मिलेगा। वहीं मौसम विभाग ने यह भी बताय ाकि आने वाले दिनों में पूर्वी और मध्य भारत में हल्की बारिश हो सकती है। 

07 Apr 2024

चुनाव के दौरान ही चरम पर होगा हीटवेव का प्रकोप, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी

नई दिल्ली । अप्रैल के शुरुआती दिनों से ही पूरे देश में जिस तरह से हीटवेव का असर देखा जा रहा है, उससे आने वाले महीनों में पड़ने वाली भीषण गर्मी का अंदाजा लगाया जा सकता है। मौसम विभाग ने भी रविवार को हीटवेव की चेतावनी जारी की है। आईएमडी का कहना है कि आने वाले दो दिनों में तमिलनाडु, आध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में हीटवेव का प्रकोप देखने को मिलेगा। वहीं मौसम विभाग ने यह भी बताय ाकि आने वाले दिनों में पूर्वी और मध्य भारत में हल्की बारिश हो सकती है। 


मौसम विभाग ने कहा है कि 7 से 9 अप्रैल के बीच पूर्वी, मध्य और पश्चिमी भारत में हल्की बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इसके अलावा तेज हवाएं चलेंगी। अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर में भी बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। मौसम विभाग ने कहा कि हीटवेव का असर सबसे ज्यादा ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, उत्तर और आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पड़ने वाला है। इसके अलावा पूर्वी भारत मे भी हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। 

चुनाव को लेकर भी दी वॉर्निंग
मौसम विभाग के चीफ मृत्युंजय मोहापात्रा का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनावों और हीटवेव को देखते हुए विशेष इंतजाम करने की जरूरत है। पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भीषण गर्मी पड़ने वाली है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा की जाने वाली भविष्यवाणी चुनाव की तैयारी में सहयोग कर सकती है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने रैलियों या फिर वोटिंग के समय में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। हालांकि गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में ज्यादा दिनों तक हीटवेव का असर रह सकता है। ऐसे में चुनाव के दौरान भी लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। 

झारखंड में प्रशासन ने वोटर्स और कार्यकर्ताओं, अधिकारियों को सहूलियत देने के लिए तैयारी की है। यहां मतदान के घंटे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा बूथ पर अस्थायी शेड भी तैयार किए जाएंगे। लोगों को ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट और लेमन वॉटर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा ऐंबुलेंस और मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। 

तमिलनाडु में करूर और धर्मापुरी में अभी तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। चेन्नई में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा का हाल यहा है कि हीटवेव की वजह से कम से कम आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बता दें कि इस बार लोकसभा के चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक चलने वाले हैं। ऐसे में चुनाव के दौरान ही लू चलने की भविष्यवाणी की गई है। यह ना केवल वोटर्स के लिए बल्कि राजनीतिक दलों के लिए भी बड़ी चुनौती है। जानकारों का कहना है कि चुनाव के दौरान जनसभाओं में भी विशेष इंतजाम किए जाने की जरूरत है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News