Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विश्व जनसंख्या दिवस पर जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य के महत्व और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

उन्होंने कहा कि भारत की परिवार नियोजन यात्रा एक महत्वपूर्ण आयाम को पार करते हुए आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है।

11 Jul 2024

विश्व जनसंख्या दिवस पर जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य के महत्व और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर बेहतर स्वास्थ्य के महत्व के साथ महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की परिवार नियोजन यात्रा एक महत्वपूर्ण आयाम को पार करते हुए आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है।

एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए नड्डा ने कहा कि इस वर्ष की थीम, "मां- बच्चे के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए गर्भावस्था के सही समय और अंतर का विशेष ध्यान रखना है"।इस दिशा में स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ सभी राज्याें और केन्द्र शासित प्रदेशाें ने समर्पित स्वास्थ्य कार्यबल के साथ महत्वपूर्ण योजनाओं को जमीन पर उतारा है और निरंतर प्रयासरत है। यह सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने आह्वान किया कि इस दिशा में सभी को मिलकर एक ऐसे भविष्य का लक्ष्य रखना चाहिए जहां हमारा जनसांख्यिकीय लाभांश पूरी तरह से साकार हो, प्रत्येक नागरिक की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच हो, हमारे लोगों का स्वास्थ्य और कल्याण हमारे देश की प्रगति और समृद्धि की नींव बने।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News