Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

गजराज ग्रुप के मालिक व अकाउंटेंट को ईडी ने दिल्ली बुलाया

दक्षिण कोलकाता स्थित मुख्यमंत्री (Chief Minister) ममता बनर्जी के घर से थोड़ी दूरी पर मौजूद बालीगंज में गजराज रियल स्टेट ग्रुप के मालिक विक्रम शिकारिया के घर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रातभर तलाशी अभियान चलाकर 1.40 करोड़ रुपये की बरामदगी कर ली है।

09 Feb 2023

गजराज ग्रुप के मालिक व अकाउंटेंट को ईडी ने दिल्ली बुलाया

दक्षिण कोलकाता स्थित मुख्यमंत्री (Chief Minister) ममता बनर्जी के घर से थोड़ी दूरी पर मौजूद बालीगंज में गजराज रियल स्टेट ग्रुप के मालिक विक्रम शिकारिया के घर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रातभर तलाशी अभियान चलाकर 1.40 करोड़ रुपये की बरामदगी कर ली है। अब इस कंपनी के मालिक यानी विक्रम और उसके अकाउंटेंट को इसी हफ्ते दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने गुरुवार (Thursday) को इस बारे में जानकारी दी है। बताया गया है कि बुधवार (Wednesday) दोपहर बाद बालीगंज के पांच /ए अर्ल स्ट्रीट स्थित विक्रम शिकारिया के घर पर छापेमारी की गई थी। जहां गुरुवार (Thursday) सुबह 4:00 बजे तक तलाशी अभियान चलाया गया। 1।40 करोड़ रुपये बरामद हो चुके हैं।

ये रुपये कहां से आए, किसने दिए, किस लिए रखे गए थे इस बारे में पूछताछ के लिए विक्रम को अकाउंटेंट के साथ इसी हफ्ते दिल्ली स्थिति ईडी मुख्यालय में तलब किया गया है। उससे सवाल-जवाब होंगे और बयान रिकॉर्ड किया जाएगा।

नगर निगम के सूत्रों ने बताया है कि विक्रम शिकारिया सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के बेहद खास माने जाते हैं। मुख्यमंत्री (Chief Minister) ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से भी उनके करीबी संबंध हैं।

उनके रुतबे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कोलकाता (Kolkata) नगर निगम में बिल्डिंग निर्माण और अन्य प्रोजेक्ट के लिए सालों तक आवेदन पड़े रहने के बावजूद अनुमति नहीं मिलती लेकिन उन्हें वित्त वर्ष 2020-21 में ही कोलकाता (Kolkata) में 42 निर्माण प्रोजेक्ट को अनुमति मिल गई थी।

जैसे ही महामारी (Epidemic) के बाद हालात सामान्य हुए उसके तुरंत बाद उन्होंने काम शुरू कर दिया था और महज दो साल में 42 प्रोजेक्ट उन्होंने पूरा कर दिया है। इनमें से 70 फीसदी काम दक्षिण कोलकाता (Kolkata) में हुआ है जहां मुख्यमंत्री (Chief Minister) ममता बनर्जी का आवास है। ईडी सूत्रों ने बताया है कि उनके घर से ना केवल रुपये बरामद हुए हैं बल्कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News