Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दलित अत्याचार को लेकर मप्र सरकार को घेरा

खड़गे ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में एक महीने में दलित-आदिवासी अत्याचार की दूसरी बेहद निंदनीय व पीड़ादायक वारदात हुई है, जो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है।

24 Jul 2023

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दलित अत्याचार को लेकर मप्र सरकार को घेरा

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश में बीते एक माह के दौरान दलित-आदिवासियों के साथ हुई शर्मनाक घटनाओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से छतरपुर जिले में दो दिन पहले हुई घटना का उल्लेख करते हुए भाजपा के सबका साथ नारे को दिखावटी बताया है।

खड़गे ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में एक महीने में दलित-आदिवासी अत्याचार की दूसरी बेहद निंदनीय व पीड़ादायक वारदात हुई है, जो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। उन्होंने एनसीआरबी रिपोर्ट (2021) का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों का रेट सबसे ज्यादा है। आदिवासियों के खिलाफ सबसे अधिक अपराध हुए है।

खड़गे ने आगे कहा कि भाजपा का "सबका साथ", केवल विज्ञापनों में सिमटकर, एक दिखावटी नारा और PR Stunt बनकर रह गया है! भाजपा, हर दिन बाबासाहेब अंबेडकर के सामाजिक न्याय के सपने को चूर-चूर कर रही है। हम माँग करते हैं कि छतरपुर जिले की इस घटना पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो।

उल्लेखनीय है कि छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिकौरा में गत 21 जुलाई को ग्राम पंचायत में कुछ निर्माण काम चल रहा था और देशराज अहिरवार नामक युवक यहां मजदूरी कर रहा था। उसका आरोप है कि काम के दौरान सीमेंट उड़ कर गांव के रामकृपाल पटेल नामक व्यक्ति के ऊपर चला गया। इससे नाराज होकर उसने मारपीट की। बाद में उसने लोटे में मल लाकर उसके चेहरे और शरीर पर मल दिया। इस मामले में शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News