Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अध्यक्ष ने दिया उत्तरी राज्यों को मंत्र, बूथ को मजबूत करने के लिए बनाए टीमें

साथ ही नेताओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क साध कर बूथ को मजबूत करने को कहा है।

07 Jul 2023

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अध्यक्ष ने दिया उत्तरी राज्यों को मंत्र, बूथ को मजबूत करने के लिए बनाए टीमें

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा और विधान सभा के चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने चुनावी रणनीति बनाने के लिए कई स्तर पर बैठकों दौर तेज कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तरी भारत के राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश प्रभारियों, सचिवों और राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक की जिसमें राज्यों को जीत का मंत्र दिया गया। राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को माइक्रो लेवल पर काम करने के निर्देश दिए। साथ ही नेताओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क साध कर बूथ को मजबूत करने को कहा है।

सत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यों को साल 2024 के लिए रणनीति तैयार करने को कहा है जिसमें अधिक से अधिक वोटरों से जुड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में सभी प्रदेशों से तैयारियों के बारे में पूछा गया और विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई। इसके साथ ही जेपी नड्डा ने समाज के सभी वर्गों में वोट का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया।

सूत्रों को अनुसार चार से पांच घंटे तक चली बैठक में राज्यों को हर बूथ पर कम से कम 11 लोगों की टीम बनाने को कहा गया है। इसके लिए राज्यों को दो हफ्ते का समय दिया गया है। इसके साथ ही सभी राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों को सभी लोकसभा में नये कार्यक्रमों की योजना तैयार करने को कहा गया है। विशेषकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, और छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्षों को सभी वर्गों को ध्यान में रख कर रणनीति बनाने को कहा गया है। इस बैठक के बीच में ही इन राज्यों के प्रभारी की भी घोषणा की गई। शनिवार को दक्षिण राज्यों के प्रभारी, अध्यक्षों को बैठक के लिए बुलाया गया है। इससे पहले गुरुवार को पूर्वोत्तर राज्यों के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक की गई थी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हुई बैठक में उत्तरी क्षेत्र के राज्यों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, दमन दीव-दादरा नगर हवेली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News