Please wait

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदला, प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंव लाइब्रेरी सोसाइटी होगा नया नाम

संस्कृति मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि यह फैसला गुरुवार को सोसाइटी की एक विशेष बैठक में लिया गया। विशेष बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जो इस सोसायटी के उपाध्यक्ष भी हैं।

16 Jun 2023

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदला, प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंव लाइब्रेरी सोसाइटी होगा नया नाम

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदल दिया गया है। इसे अब प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम से जाना जाएगा।

संस्कृति मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि यह फैसला गुरुवार को सोसाइटी की एक विशेष बैठक में लिया गया। विशेष बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जो इस सोसायटी के उपाध्यक्ष भी हैं।

इस मौके पर कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने अपने स्वागत भाषण में नाम में परिवर्तन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय लोकतंत्र के प्रति राष्ट्र की गहरी प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है और इसलिए संस्थान का नाम अपने नए रूप को प्रतिबिंबित करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2016 में तीन मूर्ति परिसर में भारत के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित एक संग्रहालय स्थापित करने का विचार रखा था। एनएमएमएल की कार्यकारी परिषद ने 25 नवंबर 2016 को आयोजित अपनी 162वीं बैठक में इसे मंजूरी दी थी। तीन मूर्ति एस्टेट में सभी प्रधानमंत्रियों के संग्रहालय 21 अप्रैल 2022 को जनता के लिए खोल दिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News