वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उत्तर भारत में दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने वाला है और दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
नई दिल्ली। कड़ाके की ठंड से पूरा उत्तर भारत ठिठुर रहा है। अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर भारत में सुबह के समय घने से घना कोहरा छाया रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों के दौरान शीतलहर से गंभीर शीतलहर की संभावना जताई गई है। उसके बाद इससे राहत मिलेगी। उत्तर भारत में दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने वाला है और दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि साउथ राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में यह 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हो रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में शीतलहर जारी रही।
पश्चिमी हिमालयी इलाकों में 16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 16 और 17 जनवरी, उत्तराखंड में 17 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी होने वाली है। इसके अलावा, बिहार, झाखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नॉर्थईस्ट इंडिया में 16-18 जनवरी के दौरान हल्की बारिश होने जा रही है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 17 जनवरी को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।